Bihar Board 11th Merit List 2025 – How to Check & Download Bihar Inter Merit List 2025?

Bihar Board 11th Merit List 2025: बिहार बोर्ड 11वीं मेरिट लिस्ट 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2025-27 के लिए 11वीं में नामांकन की मेरिट लिस्ट 4 जून 2025 को सुबह 11 बजे जारी कर दी है। यह मेरिट लिस्ट OFSS पोर्टल (Online Facilitation System for Students) पर उपलब्ध है। इस लिस्ट में जिन छात्रों का नाम आया है, वे 4 जून से 10 जून 2025 तक अपने आवंटित स्कूल में जाकर दाखिला ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया और जरूरी तारीखों की जानकारी बताएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Bihar Board 11th Merit List 2025

अगर आपने बिहार बोर्ड 11वीं एडमिशन 2025 के लिए आवेदन किया है, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है। यहां हम आपको Inter Merit List 2025, एडमिशन की प्रक्रिया और स्लाइड-अप ऑप्शन के बारे में में समझाएंगे। आइए, Bihar Board 11th Merit List 2025 की पूरी जानकारी जानते हैं।

Bihar Board 11th Merit List 2025 – Overview

Name of the BoardBihar School Examination Board (BSEB)
Article TitleBihar Board 11th Admission Merit List 2025
Academic Session2025–2027
Merit List Release DateJune 4, 2025 (at 11:00 AM)
Admission PeriodFrom June 4 to June 10, 2025
Mode of AvailabilityOnline via OFSS Portal
Official Websiteofssbihar.net
Helpline Number0612-2230009

Bihar Board 11th Admission Merit List 2025 का महत्व

Bihar Board 11th Merit List 2025 उन सभी छात्रों के लिए बहुत जरूरी है, जिन्होंने 10वीं पास कर ली है और सत्र 2025-27 में 11वीं कक्षा में विज्ञान, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम में एडमिशन लेना चाहते हैं। यह मेरिट लिस्ट छात्रों के 10वीं के नंबर और स्कूल/कॉलेज की पसंद के आधार पर बनाई जाती है। इसके जरिए बिहार के 10,000 से ज्यादा +2 स्कूलों और कॉलेजों में करीब 17.5 लाख सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट के अनुसार होती है।

OFSS Bihar Board 11th Merit List 2025 Release date

OFSS Bihar Board 11th Merit List 2025 को 4 जून 2025 को सुबह 11 बजे OFSS की वेबसाइट https://ofssbihar.net पर जारी किया गया है। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में आया है, वे 4 जून से 10 जून 2025 तक अपने चुने गए स्कूल या कॉलेज में जाकर एडमिशन ले सकते हैं। नाम आने पर छात्रों को जरूरी दस्तावेजों के साथ स्कूल में समय पर जाना होगा। अगर किसी छात्र का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, तो वह 4 जून से 10 जून के बीच नए विकल्प चुन सकता है या पुराने विकल्पों में बदलाव कर सकता है।

Bihar Board 11th 1st Merit List 2025 में नाम आने वाले छात्रों को एडमिशन के समय नीचे दिए गए दस्तावेज जमा करने होंगे:

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC या TC)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • जाति, आय या EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • OFSS का इंटिमेशन लेटर

Bihar Board 11th Merit List 2025 Important date

बिहार बोर्ड की पहली मेरिट लिस्ट 4 जून 2025 को जारी की गई है। बाकी जरूरी तारीखें नीचे दी गई हैं:

प्रक्रिया का नामतारीख
मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख4 जून 2025
नामांकन की अंतिम तारीख4 जून 2025 से 10 जून 2025
सीट अपडेट करने की अंतिम तारीख11 जून 2025
स्लाइड-अप और विकल्प बदलने की तारीखें4 जून 2025 से 10 जून 2025

इन सभी अपडेट्स को आप OFSS की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

स्लाइड-अप और विकल्प बदलने की प्रक्रिया

अगर आपको जो स्कूल या कॉलेज मिला है, वह आपकी पसंद का नहीं है, तो आप स्लाइड-अप का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 10 जून 2025 तक भरे जा सकते हैं।

जिन छात्रों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, वे भी इस समय नए विकल्प भर सकते हैं या पहले से दिए गए विकल्पों को बदल सकते हैं। ये सभी सुविधाएं OFSS पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

स्कूलों के लिए जरूरी निर्देश

स्कूलों को एडमिशन प्रक्रिया सही तरीके से पूरा करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा:

  • हर दिन दाखिला लेने वाले छात्रों की जानकारी OFSS वेबसाइट पर अपडेट करें।
  • 11 जून 2025 तक सभी सीटों की जानकारी अपडेट करनी होगी।
  • छात्रों के दस्तावेजों की जांच और फीस जमा करने की प्रक्रिया समय पर पूरी करें।
  • छात्रों को तय समय में एडमिशन लेना होगा, वरना उनका मौका छूट सकता।

अगर मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया हो तो क्या करें?

अगर आपका नाम पहली लिस्ट में नहीं है, तो घबराएं नहीं। बिहार बोर्ड दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। इसके अलावा, स्पॉट एडमिशन का मौका भी मिलेगा, जिसकी तारीखें जल्द बताई जाएंगी। आप 4 जून से 10 जून तक नए विकल्प भर सकते हैं। किसी भी दिक्कत के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं।

How to Check & Download Bihar Inter Merit List 2025 (Bihar Board 11th 1st Merit List 2025 कैसे डाउनलोड करें?)

  1. सबसे पहले OFSS की वेबसाइट https://ofssbihar.net पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Intimation Letter” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लिकेशन नंबर, मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  4. फिर “Print” बटन पर क्लिक करें।
  5. मेरिट लिस्ट और इंटिमेशन लेटर डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

Important Link

Join WhatsApp Group
Check Bihar Board Inter 1st Merit List 2025-27
Official Website

Read More:

Leave a Comment