Bihar Kanya Vivah Yojana 2025: बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा बिहार कन्या विवाह योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करना और विवाह पंजीकरण (Marriage Registration) को बढ़ावा देना है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Bihar Kanya Vivah Yojana 2025 – बेटी के शादी के लिए सरकार दे रही है ₹10000, ऐसे करें आवेदन Very Useful
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा समाज कल्याण विभाग के तहत एक योजना शुरू की गई है इस योजना के तहत, गरीब परिवार के महिलाओं की शादी के लिए सरकार के द्वारा ₹10000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, अगर आप भी बिहार के किसी भी गांव से है तो आप इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आप सभी बिहार वासियों को Kanya Vivah Yojana 2025 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करूंगा, साथी साथी अभी बताऊंगा कि इसके आवेदन करने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे और कब पैसा आएगा तथा कौन-कौन से लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं तो लिए शुरू करते हैं।
Table of Contents
Bihar Kanya Vivah Yojana 2025
Post Name | Bihar Kanya Vivah Yojana 2025 |
---|---|
Post Date | 05/04/2025 |
Post Type | Sarkari Yojana |
Scheme Name | Kanya Vivah Yojana |
Apply Mode | Offline |
Benefit Amount | ₹10,000 |
Official Website | state.bihar.gov.in/socialwelfare |
CM Kanya Vivah Yojana 2025 के लाभ
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लाभार्थियों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी:
- सामान्य वर्ग की कन्याओं के लिए ₹10,000
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / पिछड़ा वर्ग (OBC) की कन्याओं के लिए ₹12,000
यह राशि विवाह के खर्चों में सहायता के लिए दी जाती है और इसे केवल विवाह पंजीकरण (Marriage Certificate) होने पर ही प्राप्त किया जा सकता है।
Bihar Kanya Vivah Yojana 2025 की पात्रता
अगर आप भी बिहार के रहने वाले हैं और आप बिहार कन्या विवाह योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उनकी कुछ पात्रता है जो कुछ इस प्रकार से दी गई है:
- आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- कन्या की आयु विवाह के समय 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। (बाल विवाह नहीं होना चाहिए)
- परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख (सामान्य वर्ग) या ₹1.50 लाख (SC/ST/OBC) से कम होनी चाहिए।
- विवाह का पंजीकरण (Marriage Registration) अनिवार्य है।
- योजना का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकता है। (एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही लाभ मिल सकता है)
CM Kanya Vivah Yojana 2025 जरूरी दस्तावेज
- कन्या का आधार कार्ड
- विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate – यदि SC/ST/OBC है)
- बैंक खाता पासबुक (लाभार्थी या माता-पिता का)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
CM Kanya Vivah Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप का फॉलो करें:-
आपको बता दे कि बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है जैसे ही शुरू की जाए कि आपको बता दी जाएगी अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो जल्दी आपके अकाउंट में पैसा आ जाएगा ऑफलाइन आवेदन करने का बारे में पूरी विस्तृत जानकारी कुछ इस प्रकार है:-
- सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक में जाना होगा
- ब्लॉक में जाकर मैरिज फॉर्म को आरटीपीएस काउंटर से प्राप्त करना होगा
- आप चाहे तो इस फॉर्म को ऑफिशल वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं

- उसके बाद दिए गए फॉर्म में सभी विवरण को सही-सही भरे और फोटो को भी चिपका दें
- उसके बाद आपके ऊपर बताए गए सारे डॉक्यूमेंट का प्रिंटर निकल कर उनके साथ अटैच करना है
- उसके बाद आपको ब्लॉक में वरिष्ठ अधिकारी के पास जमा कर देना है
- वरिष्ठ अधिकारी आपका फॉर्म जाचेगा और अपने पास रखकर उसे सबमिट कर देगा आपका पैसा आपके अकाउंट में पहुंचा दिया जाएगा
अगर आप बिहार कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो विवाह होने के 3 महीने के अंदर ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा या ऑफलाइन आवेदन करना होगा और इसका आवेदन लेने के लिए आपको मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना होगा और आवेदन करते समय सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज को जमा करना होगा
Kanya Vivah Yojana 2025 : Important Links

✅Bihar Kanya Vivah Form Download | 🛑Click Here |
✅Registration | 🛑Click Here |
✅Official Notification | 🛑Click Here |
✅Follow Whatsapp Channel | 🛑Follow Now |
✅Join Telegram Channel | 🛑Join Now |
✅Follow on Fecebook | 🛑Follow Now |
✅Subscribe on Youtube | 🛑Subscribe Now |
✅Home Page | 🛑Click Here |
✅Official Website | 🛑https://state.bihar.gov.in/socialwelfare/ |
निष्कर्ष
तो आज की इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आप सभी बिहार वासियों को बिहार कन्या विवाह योजना 2025 के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी प्रदान किया हूं जिससे गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक मदद के लिए कुछ पैसे की पूर्ति हो सके। अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और सरकारी सहायता प्राप्त करें।
अधिक जानकारी के लिए:
📌 बिहार समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
आज की यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद!!