Bihar Free Study Kit Yojana 2025: दोस्तों क्या आप भी बिहार से हैं और आप बिहार राज्य में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, आपको बता दे की बिहार सरकार द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए फ्री स्टडी किट योजना की शुरुआत की है।
Bihar Free Study Kit Yojana 2025 : UPSC, BPSC, SSC की तैयारी करने वाले छात्र को बिल्कुल फ्री में मिलेगा स्टडी किट, ऐसे करें आवेदन

Table of Contents
बिहार स्टडी किट योजना का शुरू करने का मुख्य मकसद दिया है कि जो भी युवा आर्थिक रूप से कमजोर है लेकिन उनके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है तो ऐसे छात्रों को सरकार निशुल्क स्टडी किट प्रदान करेगी ताकि वह बिना किसी भी आर्थिक दबाव के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे रेलवे, बैंकिंग, एसएससी, बीपीएससी, यूपीएससी, सीटेट तथा डिफेंस की तैयारी कर सकें।
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से मैं आप सभी छात्र-छात्राओं को Bihar Study Kit Yojana 2025 के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी प्रदान करूंगा साथ ही साथ बताऊंगा कि आप कैसे बिहार स्टडी किट को बिल्कुल फ्री में मंगा सकते हैं इसके लिए क्या-क्या पात्रता होगी तथा आवेदन प्रक्रिया क्या होगी और यह Free Study Kit किसको-किसको दिया जाएगा, इसके बारे में पूरे विस्तार से बताएंगे।
आर्टिकल के अंत में आप लोगों को कुछ महत्वपूर्ण लिंक की जानकारी दी जाएगी जिसके माध्यम से Bihar Free Study Kit Yojana 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे, और Study Kit बिल्कुल फ्री में मांगा पाएंगे, अगर आप इस तरह का अपडेट पाना चाहते हैं तो आप व्हाट्सएप चैनल को जरूर ज्वॉइन करें।
Bihar Free Study Kit Yojana 2025 – Overview
Particulars | Details |
---|---|
Scheme Name | Bihar Free Study Kit Yojana 2025 |
Launched By | Directorate of Planning and Training, Government of Bihar |
Beneficiaries | Students preparing for competitive examinations |
Cost of Study Kit | Completely Free |
Application Process | Offline |
Priority Categories | SC/ST, OBC, EBC, Women, Persons with Disabilities, etc. |
Bihar Free Study Kit Yojana 2025 क्या है?
Bihar Free Study Kit Yojana 2025: दोस्तों बिहार स्टडी किट योजना बिहार सरकार के द्वारा शुरू किया गया है, इस योजना का लॉन्च करने का मुख्य मकसद यह है कि जो भी गरीब परिवार से छात्र छात्रा आते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है तथा वह उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा(UPSC, BPSC, BANKING, RAILWAY, SSC) की तैयारी करते हैं, लेकिन आर्थिक कारणों से जरूरी किताबें और गाइड्स नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे में उन छात्रों को स्टडी किट बिल्कुल फ्री में दिया जाएगा जिससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण किताबें, गाइड, प्रैक्टिस सेट, नोट्स आदि मिल सके, और वह अपने प्रतियोगी परीक्षा का तैयारी कर सकें।
Bihar Free Study Kit Yojana 2025 के मुख्य लाभ
- बिहार स्टडी किट RAILWAY, UPSC, BPSC, SSC, Banking आदि की तैयारी कर रहे छात्रों को फ्री में दिया जाएगा।
- बिहार स्टडी किट वंचित वर्ग को प्राथमिकता SC, ST, OBC, EBC, महिलाएं, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर को दी जाएगी।
- बिहार स्टडी की योजना राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है।
- बिहार फ्री स्टडी किट योजना के माध्यम से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी छात्र आसानी से कर सकते हैं तथा उन्हें आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Bihar Free Study Kit Yojana 2025 किन्हें मिलेगी प्राथमिकता?
Bihar Free Study Kit Yojana 2025 में निम्नलिखित वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें शामिल है:
- दिव्यांग (Divyang)
- ट्रांसजेंडर (Transgender)
- अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST)
- पिछड़ा वर्ग (OBC)
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
- महिला उम्मीदवार
Bihar Free Study Kit Yojana 2025 पात्रता मानदंड
अगर आप Bihar Free Study Kit Yojana 2025 के अंतर्गत लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दी गई निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी रोगी जो कुछ इस प्रकार से हैं:
- फ्री किट प्राप्त करने के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल/स्थाई निवासी होना चाहिए।
- नियोजनालय (Employment Exchange) में कम से कम 6 महीने पहले से निबंधित होना चाहिए।
- आवेदक UPSC/BPSC/SSC/CTET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हो।
- पारिवारिक वार्षिक आय ₹3 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
Bihar Free Study Kit Yojana 2025 आवश्यक दस्तावेज
बिहार फ्री स्टडी किट योजना में आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (₹3 लाख या कम)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का प्रमाण (कोचिंग या आवेदन की रसीद)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
How to Apply Bihar Free Study Kit Yojana 2025
बिहार फ्री स्टडी किट योजना के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में किया जा सकता है। नीचे आवेदन की प्रक्रिया दी गई है:

- आवेदक को सबसे पहले अपने जिले के नियोजनालय कार्यालय में जाना होगा।
- उसके बाद वहां से Bihar Study Kit Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद उसमें मांगे जाने वाले सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।
- अब आपके ऊपर बताए गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- आवेदन फॉर्म भरे जाने के बाद एक बार जांच कर ले और नियोजनालय में जमा करके रसीद प्राप्त कर ले।
- उसके बाद चयनित छात्रों को स्टडी किट नियत तिथि पर दी जाएगी।
Some Useful Important Links
Official Notification | Click Here |
Follow Whatsapp Channel | Follow Now |
Join Telegram Channel | Join Now |
Follow on Facebook | Follow Now |
Subscribe on Youtube | Subscribe Now |
Home Page | Click Here |